आतंकी हमले में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दिनेशपुर के गांव उदयनगर निवासी असम राइफल्स के जवान गोपाल सिंह मेहरा नगालैंड में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। वे मूल रूप से गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे।
उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। समाचार मिलते ही परिजन गंगोलीहाट रवाना हो गए। मूल रूप से गांव जजौली, पोस्ट दशाईथल तहसील गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 49 वर्षीय गोपाल सिंह मेहरा 24 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर थे। व
वह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे। बुधवार तड़के चार बजे लोबरा के पास आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से गोपाल सिंह शहीद हो गए। गोपाल सिंह के बड़े भाई निर्मल सिंह भी असम राइफल्स (नगालैंड) में ही तैनात हैं।
उन्होंने ही सुबह परिजनों को फोन कर गोपाल सिंह की शहादत कि सूचना दी। गोपाल सिंह का परिवार पांच साल पहले दिनेशपुर के उदयनगर गांव स्थित दुर्गा स्टेट कॉलोनी में आकर रहने लगा था।
गोपाल सिंह के घर में उनकी पत्नी बसंती, 17 वर्षीय पुत्र सौरभ और 14 वर्षीय पुत्री हिमानी है। सौरभ दिनेशपुर में पॉलिटेक्निक कालेज का छात्र है, जबकि हिमानी सरस्वती शिशु मंदिर कालीनगर में कक्षा नौ में पढ़ती है।
परिजनों ने बताया कि एक साल बाद गोपाल सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे। सूचना पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी शहीद के घर जाकर शोक संवेदना जताई और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बुधवार दोपहर में परिजन गंगोलीहाट स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।