फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand soldier gopal singh martyr in nagaland terrorist attack

नागालैंड में शहीद हुए उत्तराखंड के बेटे के परिवार ने पेश की देश भक्ति की अनोखी मिसाल

Thu, 03 Jan 2019 11:16 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand soldier gopal singh martyr in nagaland terrorist attack
शहीद गोपाल सिंह

ऊधमसिंह नगर में थाना दिनेशपुर के गांव उदयनगर निवासी असम राइफल्स के जवान गोपाल सिंह मेहरा नगालैंड में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। वे मूल रूप से गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक पैतृक गांव पहुंचेगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन


गोपाल की शहादत की खबर सुनकर गंगोलीहाट में शोक की लहर है। गंगोलीहाट के दशाईथल जजौली निवासी गोपाल सिंह माहरा 24 असम राइफल में तैनात थे। बुधवार सुबह नगालैंड में आतंकी हमले में वह शहीद हो गए। दशाईथल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल करने के बाद गोपाल सिंह 1987 में असम राइफल्स में भर्ती हो गए थे। 

विज्ञापन

सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से है शहीद

Uttarakhand soldier gopal singh martyr in nagaland terrorist attack
शहीद गोपाल सिंह

मूल रूप से गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) में रहने वाले शहीद गोपाल सिंह माहरा सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। चार भाइयों में दूसरे नंबर के गोपाल सिंह के बड़े भाई निर्मल माहरा असम राइफल में सूबेदार के पद पर तैनात हैं।

तीसरे नंबर के भाई ठाकुर सिंह सेना में पुंछ में तैनात हैं। सबसे छोटे भाई रिपुसूदन माहरा दशाईथल में दुकान चलाते हैं। गोपाल सिंह के पिताजी स्व.त्रिलोक सिंह भी असम राइफल्स में तैनात थे। सेना में उनकी बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार दिया गया था। पांच वर्ष पहले उनका निधन हो गया था।

एक साल बाद गोपाल सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे

Uttarakhand soldier gopal singh martyr in nagaland terrorist attack
शहीद गोपाल सिंह

गोपाल सिंह के बड़े भाई निर्मल सिंह भी असम राइफल्स (नगालैंड) में ही तैनात हैं। उन्होंने ही सुबह परिजनों को फोन कर गोपाल सिंह की शहादत कि सूचना दी। गोपाल सिंह का परिवार पांच साल पहले दिनेशपुर के उदयनगर गांव स्थित दुर्गा स्टेट कॉलोनी में आकर रहने लगा था।

गोपाल सिंह के घर में उनकी पत्नी बसंती, 17 वर्षीय पुत्र सौरभ और 14 वर्षीय पुत्री हिमानी है। सौरभ दिनेशपुर में पॉलिटेक्निक कालेज का छात्र है, जबकि हिमानी सरस्वती शिशु मंदिर कालीनगर में कक्षा नौ में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि एक साल बाद गोपाल सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सूचना पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी शहीद के घर जाकर शोक संवेदना जताई और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। परिजन गंगोलीहाट स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed