{"_id":"671f9b40de2e3eda09031588","slug":"uttarakhand-six-lakh-elderly-people-above-70-years-will-get-free-treatment-pm-modi-will-launch-scheme-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 70 साल से ऊपर के छह लाख बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, पीएम मोदी कल करेंगे योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 70 साल से ऊपर के छह लाख बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, पीएम मोदी कल करेंगे योजना का शुभारंभ
Mon, 28 Oct 2024 07:44 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Oct 2024 07:44 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत 70 साल से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में बोलते पीएम मोदी।
- फोटो : एक्स/@BJP4India
विस्तार
उत्तराखंड में 70 साल से ऊपर के छह लाख बुजुर्गों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा के लिए सभी बुजुर्गों का नये सिरे से कार्ड बनेगा। जो आयुष्मान योजना से अलग होगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के तहत 70 साल से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड में इस आयु वर्ग छह लाख बुजुर्ग हैं। जिन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से इलाज का खर्चा उठाने से प्रदेश सरकार पर आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश में पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में हुआ इजाफा, अब दो के बजाय मिलेंगे पांच लाख
विज्ञापन
पांच लाख के इलाज की सुविधा होगी
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक वाईएस टोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद ही केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर बुजुर्गों के लिए अलग से कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान योजना में पूरे परिवार को सालाना पांच लाख का मुफ्त इलाज दिया जाता है। लेकिन 70 साल से अधिक आयु के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को पांच लाख का इलाज की सुविधा होगी।