फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Six Khalistani supporters came on police radar in Udham Singh Nagar after Pannu's threat

Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में पुलिस के रडार पर आए छह खालिस्तानी समर्थक, पन्नू की धमकी के बाद शुरू हुई जांच

Thu, 09 Jan 2025 04:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2025 04:00 AM IST
सार

पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश में भी अलर्ट किया गया था। इसके बाद से लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच आतंकी पन्नू की भी भारत में बड़ा हमला करने संबंधी धमकी मिली थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Six Khalistani supporters came on police radar in Udham Singh Nagar after Pannu's threat
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऊधमसिंह नगर में छह खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ने रडार पर लिया है। इन सभी की लगातार निगरानी की जा रही है। पिछले दिनों पीलीभीत में भी तीन खालिस्तानी आतंकवादी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराए गए थे। हालांकि, इन आतंकियों का प्रदेश से कोई ताल्लुक नहीं बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के बाद प्रदेश में भी अलर्ट किया गया था। इसके बाद से लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच आतंकी पन्नू की भी भारत में बड़ा हमला करने संबंधी धमकी मिली थी। इसे लेकर पुलिस ओर इंटेलीजेंस ने भी अपनी जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
 

Uttarakhand: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नए 28 सीओ को मिली तैनाती, 18 के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्रम में स्थानीय पुलिस ने छह संदिग्धों को अपने रडार पर लिया है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सब संदिग्ध खालिस्तान के समर्थक हैं लेकिन किस संगठन से जुड़े हैं इसकी जानकारी की जा रही है।

पहले भी खालिस्तानी संगठनों से जुड़ा ऊधमसिंह नगर का नाम

बता दें कि इससे पहले भी खालिस्तानी संगठनों से ऊधमसिंह नगर का नाम जुड़ा है। 2022 में भी चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े थे। इनके ताल्लुकात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में बताए गए थे।

इसके बाद 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी ऊधमसिंह नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसका संपर्क खालिस्तानी जगजीत सिंह से बताए गए थे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और इंटेलीजेंस अपनी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed