फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIR Documents submitted by voters during the hearing on the notice will be verified

SIR: नोटिस की सुनवाई में मतदाता जो दस्तावेज देंगे, उनका होगा सत्यापन; राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाए

Mon, 03 Aug 2026 11:10 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 03 Aug 2026 11:10 PM IST
सार

सभी नोडल अधिकारियों को मतदाताओं की ओर से सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand SIR Documents submitted by voters during the hearing on the notice will be verified
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र में विसंगतियों पर मतदाता नोटिस के जवाब में जो दस्तावेज देंगे, संबंधित विभागों से आयोग उनका सत्यापन कराएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

विज्ञापन


इन सभी नोडल अधिकारियों को मतदाताओं की ओर से सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि आयोग की ओर से निर्धारित 11 दस्तावेजों में मुख्य रूप से शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए ससमय कार्रवाई की जाए। जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: बैठक में बनी सहमति, 2024 तक नियुक्त उपनलकर्मियों को देंगे समान कार्य के लिए समान वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मैट्रिकुलेशन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्रों, भवन आवंटन प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाणपत्र के लिए निदेशक शहरी विकास, निदेशक स्वास्थ्य, परिवार रजिस्टर, भवन आवंटन के लिए निदेशक पंचायतीराज, विभिन्न विभागों के ऑनलाइन सेवा के लिए निदेशक आईटीडीए को राज्य स्तरीय नोडल नियुक्त किया गया है। 

चुनाव अधिकारी निरीक्षण के लिए मैदान में उतरे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम के निर्देशों के बाद चुनाव अधिकारी भी एसआईआर निरीक्षण के लिए मैदान में उतर गए। खुद सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में निरीक्षण, समीक्षा की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी दुमका ने चंपावत में समीक्षा की। अन्य जिलों में भी जाएंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इसके बाद वे टिहरी व ऊधमसिंह नगर की समीक्षा करेंगे। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed