{"_id":"6a7f227861a6b5604d0207da","slug":"uttarakhand-sir-chief-electoral-officer-holds-meeting-with-political-parties-regarding-claims-and-objections-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक; एक माह में आए 2.83 लाख दावे-आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक; एक माह में आए 2.83 लाख दावे-आपत्तियां
Fri, 14 Aug 2026 07:45 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:45 PM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 व मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 व मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।
विज्ञापन
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दून में सुरक्षा कड़ी, सीमाओं से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग
विज्ञापन
बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल दो लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। जिसके तहत एक लाख 28 हजार( फार्म-6), एक लाख सात हजार (फार्म-7) और 47 हजार (फार्म-8) प्राप्त हुए हैं। सीईओ ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। दलों को यह भी बताया कि वर्तमान में फार्म 6, 7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया गतिमान है।