फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Silver Jubilee CM Dhami Told Smart city to be built around Bhararisain DPR to be prepared

उत्तराखंड रजत जयंती: बोले सीएम धामी, भराड़ीसैंण विस के आस पास बनेगी स्मार्ट सिटी, जल्द तैयार होगी डीपीआर

Mon, 10 Nov 2025 07:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Nov 2025 07:17 PM IST
सार

सीएम धामी ने थूक जिहाद, लैंड जिहाद, बेरोजगारी को दूर करने, यूसीसी से लेकर भूकानून, नकल अध्यादेश , भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सरकार की कार्रवाई एवं उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
Uttarakhand Silver Jubilee CM Dhami Told Smart city to be built around Bhararisain  DPR to be prepared
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव के तहत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले को 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही कहा कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को उड़ान योजना से जोड़ने और भराड़ीसैंण के आस पास स्मार्ट सिटी बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


भराड़ीसैंण विस परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं श्रद्धाजंलि कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोमवार को निर्धारित समय पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण हेलीपैड पहुंचे। जिसके बाद विस परिसर में रैतिक परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


Dehradun: पीएम मोदी के दौरे से शीतकालीन यात्रा के बढ़ावे की जगी उम्मीद, मंदिर की प्रतिमूर्ति भेंट करने से खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों, आंदोलनकारियों, सैनिकों, पुलिस कर्मियों को नमन किया। अपने बीस मिनट के संबोधन में सीएम ने प्रदेश में जीडीपी की बढ़ोतरी से लेकर थूक जेहाद, लैंड जेहाद, बेरोजगारी को दूर करने, यूसीसी से लेकर भूकानून, नकल अध्यादेश लेकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सरकार की कार्रवाई एवं उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के लोकल टू ग्लोबल के फार्मूले को राज्य आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed