फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand sikh Society demand President's Rule on punjab.

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान पर उत्तराखंड में उबाल

Tue, 20 Oct 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Oct 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand sikh Society demand President's Rule on punjab.

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान से आहत सिख समाज ने उत्तराखंड सिख संगत पदाधिकारियों के नेतृत्व में देहरादून में गांधी पार्क से डीएम कार्यालय तक शांति मार्च निकाला।

विज्ञापन


डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर, आरोपियों की गिरफ्तारी, पंजाब में राष्ट्रपति शासन, सिखों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, मरने वाले सिखों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा, उत्तराखंड के सिखों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन


मार्च में विभन्न गुरुद्वारों से जुड़ों लोगों के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया। जसपाल सिंह, विरेंद्र सिंह विक्की, जीएस आनंद, देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह सेठी, डीपी सिंह, विजेंद्र सिंह राजन, हरभजन सिंह, आनंद, सेवा सिंह मठारु, जसप्रीत सिंह, राजीव सच्चर, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याचार बर्दाश्त नही होगा

केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा से जुडे़ लोगों ने भी प्रदर्शन किया। कहा कि पंजाब के सिख बादल सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब की सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने भी दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ितों को नौकरी देने की मांग की।

ब्रजिंदर पाल सिंह, दिवेंद्र पाल सिंह, हरपाल सिंह सेठी, जसबीर सिंह, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, अमनदीप सिंह, प्रीतम सिंह, हरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, दविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


24 घंटे रहे अटेंडेंट
उत्तराखंड सिख विकास परिषद अध्यक्ष बलजीत सोनी का कहना है कि जैसे हम अपने बूढे़ मां बाप के लिए घर में सेवक रखते हैं, उसी तरह गुरुद्वारा कमेटियों को गुरुद्वारों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सुरक्षा के लिए 24 घंटे के लिए अटेंडेंट तैनात करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed