फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Shayara bano Join vice president post of Women Commission

शायरा बानो ने संभाला महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार, कहा-अपराधों के खिलाफ जारी रखूंगी संघर्ष

Mon, 02 Nov 2020 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Shayara bano Join vice president post of Women Commission
शायरा बानो - फोटो : अमर उजाला

तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो ने सोमवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनका महिला अपराधों खासकर मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। 

विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश आयोग के माध्यम से शोषित और पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने की रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून पूरे देश में मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में शायरा बानो के योगदान को नहीं बुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी उनका त्याग और समर्पण महिलाओं को न्याय दिलाने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दर्जाधारी शादाब शम्स, महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर, भाजयुमो की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री रीना गोयल, पूनम शर्मा, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सीमा जावेद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed