फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Services of 81 doctors End for absent for long time

उत्तराखंड: लंबे समय से गैरहाजिर 81 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त, पर्वतीय जिलों में थे तैनात 

Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
सार

  • शासन ने जारी किया सेवाएं समाप्त करने का आदेश

विज्ञापन
Uttarakhand: Services of 81 doctors End for absent for  long time
डॉक्टर( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 81 डॉक्टरों की सेवाएं सरकार ने समाप्त कर दी हैं। इसमें अधिकतर डॉक्टर पर्वतीय जिलों में तैनात किए गए थे। शासन ने बृहस्पतिवार को गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है। गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवा समाप्त होने के बाद अब इन पदों पर नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जा सकेगी। 

विज्ञापन


प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 81 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। पौड़ी जिले के 13 और नैनीताल में तैनात 10 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इसके अलावा  अल्मोड़ा और चमोली जिले में तैनात 9-9 डॉक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके साथ देहरादून में तैनात आठ, रुद्र प्रयाग और ऊधम सिंह नगर के छह-छह, उत्तरकाशी के पांच, पिथौरागढ़ के चार, चंपावत जिले के तीन, हरिद्वार में तैनात दो, बागेश्वर में तैनात एक डाक्टर की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी सरकार की ओर से वर्ष 2010 से 2015 तक गैरहाजिर चल रहे चार सौ से अधिक डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। अब पद समाप्त होने से विभाग की ओर से इन पदों पर नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।


बता दें कि हाल ही में सरकार ने नियुक्ति के बाद से गैरहाजिर चल रहे 20 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की थी।  ये डॉक्टर नियुक्ति के बाद से संबंधित अस्पतालों में तैनाती देकर गायब थे। विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर वापस नहीं लौटे। इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग इनकी जगह नई भर्ती नहीं कर पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed