फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Second Kedar Madmaheshwar Dham Doors closed today for winter 2020

उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट

Thu, 19 Nov 2020 08:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Second Kedar Madmaheshwar Dham Doors closed today for winter 2020
मद्महेश्वर धाम के कपाट हुए बंद - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद कर दिए गए हैं। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव गौंडार गांव पहुंच गई है।

विज्ञापन


जहां पर ग्रामीणों ने सामूहिक अर्घ्य लगाकर आराध्य की पूजा-अर्चना की। आज शुक्रवार को डोली रांसी गांव पहुंचेगी। जबकि 22 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए विराजमान होगी।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग द्वारा बाबा मद्महेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। आराध्य का श्रृुंगार कर भोग लगाकर आरती उतारी गई। और इसके उपरांत स्वयंभू लिंग को समाधि रूप देकर भष्म से ढककर विशेष पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह बाबा की भोगमूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान करते हुए गर्भगृह के द्वार बंद किए गए। इस मौके पर अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए डोली ने मंदिर की तीन परिक्रमा करते हुए परिसर में रखे अपने ताम्रपात्रों का निरीक्षण किया।

आराध्य के जयकारों से गूंज उठा धाम

ठीक 8.30 बजे सुबह मंदिर के कपाट बंद करने के साथ ही बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। डोली नानू, खटरा, बणतोली होते हुए दोपहर 12 बजे अपने गौंडार गांव पहुंची।

जहां पर ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डोली का स्वागत किया। मुख्य पुजारी ने डोली की आरती करते हुए भगवान मद्महेश्वर को अर्घ्य लगाया। इस मौके पर डोली प्रभारी मनीष तिवारी, मृत्युंजय हिरेमठ, भगवती शैव, राजीव भट्ट, सुनील सिद्ध, संदीप बर्त्वाल, विनोद देवशाली, राजेश तिवारी, दिलवर सिंह संजय सिंह, बृजमोहन सिंह पंवार, शिव चरण सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed