फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Schools Reopening Latest news Today: Education Minister Arvind Pandey order to open Schools from February for all students

उत्तराखंड: दो दिन के अंदर 9वीं-11वीं और एक फरवरी से छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए खुलेंगे स्कूल 

Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Schools Reopening Latest news Today: Education Minister Arvind Pandey order to open Schools from February for all students
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में बोर्ड के छात्रों के बाद अब नौ महीने बाद 9वीं और 11वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खोलने को राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को सचिवालय में विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इन कक्षाओं के छात्रों के लिए तत्काल स्कूल खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा छह से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए एक फरवरी से स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से प्रदेश में पिछले कई महीनों से स्कूल बंद हैं, लेकिन अब स्थिति कुछ सामान्य हो गई है। जिसे देखते हुए 9वीं और 11वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए तत्काल स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इसी हफ्ते अगले दो से चार दिनों के भीतर इन कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया जाएगा। जबकि एक फरवरी से छह से आठवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पहली से पांचवीं कक्षाओं तक के बच्चे फिलहाल घर से ही पढ़ेंगे
उत्तराखंड में स्कूलों को खोलने के बारे में शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट बैठक में निर्णय के बाद स्कूलों को खोल दिया जाएगा। एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खोले जाने के मसले पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड की गाइड लाइन का पालन होगा जरूरी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन को भेजा जा रहा है। स्कूल खुलने से पहले एसओपी जारी की जाएगी। इसके बाद ही कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्कूलों को खोला जाएगा। 

फरवरी के पहले हफ्ते में खुलेंगे सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज
उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय भी फरवरी के पहले हफ्ते में खुल जाएंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाल ही में सभी कुलपतियों के साथ हुई बैठक में बनी सहमति के बाद यह फैसला लिया। महाविद्यालय खोले जाने को लेकर सभी ने सहमति जताई थी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी इसके लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया जाना है। 
-अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री

ये अहम निर्देश भी दिए

- अब प्रदेश में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके लिए संशोधित शासनादेश जारी किया जाएगा। 
- अब प्रदेश में पीटीए शिक्षकों को 10000 और गेस्ट टीचरों को 25000 मानदेय दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। 
- प्रदेश में 190 अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। 
- शिक्षा मंत्री ने नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश में प्रिंसिपल के एक हजार से अधिक खाली पदों को भरने के निर्देश भी दिए। 
- अब प्रदेश में समायोजित शिक्षकों को भी चयन और प्रोन्नत वेतनमान में पुरानी सेवाओं का लाभ मिलेगा । इससे प्रदेश में लगभग 7000 शिक्षकों को लाभ होगा। 

अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी 

प्रदेश के हर ब्लॉक में बनने वाले दो अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक इस धनराशि से स्कूलों में फर्नीचर और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। 

प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में 190 स्कूलों को अटल उत्कृष्ट स्कूल बनाया जा रहा है। इसके लिए हर ब्लॉक में दो-दो स्कूलों का चयन कर हाल ही में शासन की ओर से चयनित स्कूलों की सूची जारी की गई थी। शिक्षा मंत्री के मुताबिक इन स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता दिलाई जाएगी। इसके लिए इन स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ जल्द ही बैठक बुलाई गई है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रिंसिपलों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी।

मंत्री ने बताया कि इन स्कूलों के लिए सेवा नियमावली तैयार की जा रही है। जिनमें स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर शिक्षकों को रखा जाएगा। जबकि इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों के लिए यूनिफार्म कैसी होगी। इसे भी जल्द तय किया जाएगा। 

हर स्कूल में लगेगी अटल की प्रतिमा
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट स्कूलों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगेगी। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed