फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand School 15.5 MW solar plants will be installed in 2074 schools read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में 2074 स्कूलों में लगेंगे 15.5 मेगावाट के सोलर प्लांट, 15 झूला पुलों का एस्टीमेट तैयार

Fri, 07 Jun 2024 01:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Jun 2024 01:37 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव ने राज्य सचिवालय में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों को हवाई संपर्क योजना से जोड़ने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 झूला पुलों का एस्टीमेट तैयार करने और  250 पंचायत भवन भी बनाए जाने की बात कही।

विज्ञापन
Uttarakhand School 15.5 MW solar plants will be installed in 2074 schools read All Updates in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश में 2,074 सरकारी स्कूलों में 15.5 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। 2022-23 में 12 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को उन स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जहां सोलर प्लांट स्थापित हो सकते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने इसकी एक कार्ययोजना बनाने को भी कहा। कहा, स्कूलों में फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसके लिए पहले ही बजट जारी हो चुका है। अपर मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने सभी जिलों को हवाई संपर्क योजना से जोड़ने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने 94 असुरक्षित पुलों को सुधारने और नए पुल बनाने के संबंध में प्रगति जानी। बताया गया कि 34 पुलों का जीर्णोद्धार हो चुका है और शेष पुलों के काम जल्द पूरे हो जाएंगे। 15 झूला पुलों का एस्टीमेट तैयार हो चुका है और इन पर जल्द काम शुरू होगा। शेष की डीपीआर चार माह में तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए चिह्नित स्थलों पर एक साल में क्रेश बैरियर बनाने के निर्देश दिए। खेती और वनों को वन्यजीवों से बचाने के लिए उन्होंने बायो फेंसिंग योजना पर जोर देने के निर्देश दिए।

ई-ऑफिस पर सरकारी कामकाज

अपर मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा, इस मसले पर शीघ्र मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक कराने के निर्देश दिए। कहा, सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस के माध्यम से ही कामकाज होना चाहिए। उन्होंने भू-अभिलेख व अन्य शासकीय अभिलेखों के डिजिटाइजेशन की जानकारी ली। बताया गया कि इस कार्य को पूरा होने में अभी दो वर्ष लगेंगे।

13 स्वरोजगार केंद्र बनें, सुविधाओं से होंगे लैस

अधिकारियों ने स्वरोजगार केंद्रों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, प्रदेश के 13 इम्प्लाइमेंट केंद्रों को स्वरोजगार केंद्रों के रूप में भी विकसित किया जा रहा है और इन स्वरोजगार केंद्रों को लाईब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...धोखा:  ‘मेरा पति समलैंगिक है, रात को लगाता है लिपस्टिक-नेल पॉलिश...’, युवती बोली- संस्कारी लड़का निकला ऐसा

इस साल 250 पंचायत भवन बनाए जाएंगे

बैठक में पंचायत राज अधिकारियों ने बताया, इस वर्ष 250 पंचायत भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इसका पूरा एक्शन प्लान बनाकर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में पुस्तकालयों, विज्ञान व नवाचार केंद्रों, इंडोर व ओपन स्टेडियम, मुख्यालयों में आडिटोरियम और संस्कृति केंद्रों की स्थापना की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed