फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Scholarship scam: Social Welfare Department give Posting to Scam Accused officer in Haridwar

समाज कल्याण विभाग में गजब हाल: अफसर पर जिस जिले में लगा करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले का आरोप, फिर उसी में दे दी तैनाती

Wed, 08 Sep 2021 06:43 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 06:43 PM IST
सार

प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से 31 अगस्त 2021 को जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विवेचना की विभागीय अनुमति देने की कार्यवाही की जानी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Scholarship scam: Social Welfare Department give Posting to Scam Accused officer in Haridwar
नई तैनाती के आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिस अफसर के खिलाफ हरिद्वार जिले में करोड़ों की छात्रवृत्ति के घोटाले के आरोप की जांच चल रही है, शासन ने उसकी हरिद्वार जिले में ही तैनाती कर दी। दागी अफसर को करीब एक साल में ही दुर्गम से वापस सुगम जिले में तैनाती के इनाम का यह गजब मामला समाज कल्याण विभाग में देखने को मिला है।

विज्ञापन


चमोली जिले के प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे टीआर मलेठा पर हरिद्वार में सहायक समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए छात्रवृत्ति घोटाले का आरोप है। आरोप है कि शैक्षणिक संस्थाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं के फर्जी प्रवेश दिखाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में करोड़ों की धनराशि का गबन किया गया है। एसआईटी ने इस मामले में विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कर मलेठा सहित विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ अग्रिम विवेचना की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से 31 अगस्त 2021 को जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विवेचना की विभागीय अनुमति देने की कार्यवाही की जानी है। प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करते हुए इससे शासन को अवगत कराया जाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी अधिकारी मलेठा को शासन ने हरिद्वार जिले में ही प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनाती दे दी। उनके तबादले के संबंध में अपर सचिव झरना कमठान ने आदेश जारी किए हैं। जबकि हरिद्वार जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध का हरिद्वार से जिला समाज कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर के पद पर तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, इसे दिखवाया जाएगा। विभागीय मंत्री के अनुुमोदन के बाद ही अधिकारियों के तबादले किए जाते हैं।
-एल फैनई, प्रमुख सचिव समाज कल्याण

समाज कल्याण विभाग में कई अफसरों को लाने की तैयारी 

समाज कल्याण विभाग में अपर निदेशक सहित कई अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाए जाने की तैयारी है। प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक विभाग में दो अपर निदेशक, एक संयुक्त निदेशक एवं तीन उप निदेशक सहित कुल छह अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

इसके लिए तय ग्रेड वेतन पर तैनात इच्छुक अधिकारियों से दस सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग में कई अधिकारियों की पदोन्नति लंबित है। इसके बावजूद प्रतिनियुक्ति से अधिकारियों को लाया जा रहा है। 

विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, इसमें कुछ समय लगता है। निदेशालय स्तर पर अधिकारियों के पद खाली हैं, जिसे देखते हुए प्रतिनियुक्ति से अधिकारियों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
-एल फैनई, प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed