फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand scholarship scam: Preparation to file case against two more retired officers

छात्रवृत्ति घोटाला: दो और रिटायर्ड अफसरों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Thu, 06 Feb 2020 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Feb 2020 05:00 AM IST
सार

  • एसआईटी ने शासन से केस चलाने की अनुमति मांगी

विज्ञापन
uttarakhand scholarship scam: Preparation to file case against two more retired officers
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की एसआईटी जांच के लपेटे में समाज कल्याण विभाग के रिटायर अफसर भी आ रहे हैं। एसआईटी ने शासन से दो और रिटायर्ड अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


इनमें एक तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी और दूसरा सहायक समाज कल्याण अधिकारी है। शासन पहले ही विभाग के छह अधिकारियों के खिलाफ केस चलाने की इजाजत दे चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जिला समाज कल्याण अधिकारी व सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पदों से रिटायर्ड दो लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए सचिव समाज कल्याण को पत्र लिखा था।

विज्ञापन

न्याय विभाग से राय मांगी

एसआईटी के इस पत्र पर विभाग ने न्याय विभाग से राय मांगी। सूत्रों के मुताबिक, न्याय विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में शासन दोनों रिटायर्ड अफसरों के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे देगा।

अभी तक शासन जनजातीय कल्याण विभाग के उपनिदेशक व तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल, तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोम प्रकाश, मुनीश कुमार त्यागी व विनोद कुमार नैथानी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे चुका है। इनके अलावा विभाग के दो ऐसे अधिकारियों के मामले में भी मुकदमा चलाने की अनुमति दी जा चुकी है, जिनका निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed