फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Scholarship Scam: Approval of prosecution against Deputy Director of Social Welfare Department

छात्रवृत्ति घोटाला : समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी

Tue, 22 Sep 2020 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Scholarship Scam: Approval of prosecution against Deputy Director of Social Welfare Department
प्रतीकात्मक तस्वीर

दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जगमोहन कफोला के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति शासन ने दे दी है। सचिव (समाज कल्याण) एल फैनई ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही कफोला पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है।

विज्ञापन


उनसे पहले भी अभियोजन की मंजूरी के बाद संयुक्त निदेशक और एक जनजातीय कल्याण के उपनिदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया था। कफोला पर नैनीताल जिले में जिला समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए छात्रवृत्ति योजना में कथित अनियमितता का आरोप है। उनके कार्यकाल के दौरान एसआईटी को छात्रवृत्ति के आवंटन में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


जिसके आधार पर पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पाराशर को विवेचक बनाया गया। उन्होंने शासन से सात जुलाई 2020 और 11 जुलाई 2020 को पत्र भेजकर कफोला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 466, 468, 471, 120 बी तथा 13(1) डी व 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभियोजन की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय विभाग के परामर्श के बाद शासन ने जांच अधिकारी से प्रकरण की केस डायरी तलब की। केस डायरी प्राप्त होने के बाद सोमवार को सचिव ने आदेश जारी कर दिए। इस तरह समाज कल्याण विभाग का एक और अधिकारी छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की गिरफ्त में आ गया है।


घोटाले की जांच से झुलसे विभाग के कई अधिकारी

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीता राम नौटियाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पांच तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर भी अभियोजन की कार्रवाई चलाई गई। जनजातीय कल्याण निदेशालय के उपनिदेशक अनुराग शंखधर भी अभियोजन के दौरान जेल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed