फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Sanskrit Education Board 2025 result released, Abhishek Manmgai topped Uttar Madhyama

Uttarakhand: संस्कृत शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट जारी, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में अभिषेक मंमगाई ने किया टॉप

Thu, 17 Apr 2025 06:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Apr 2025 06:23 PM IST
सार

उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम हासिल करने वाले अभिषेक मंमगाई ने कहा कि इसके बाद वह बीए बीएड की पढ़ाई कर वह टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Sanskrit Education Board 2025 result released, Abhishek Manmgai topped Uttar Madhyama
अभिषेक मंमगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया है। विद्यालय के होनहार छात्र अभिषेक मंमगाई ने संस्कृत बोर्ड की उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12) में प्रदेश की मेरिट सूची में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इसी विद्यालय से पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10) में अनुराग डिमरी पुत्र संजीव डिमरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान एवं अनुराग डिमरी पुत्र प्रकाश चंद्र डिमरी ने 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्रों की सफलता पर प्रधानाचार्य जगदशी प्रसाद सकलानी, प्रबंधक हरीश अग्रवाल, शिक्षक द्वारिका प्रसाद कपरवाण, गिरीश चंद्र डिमरी, सुनील प्रसाद फोदणी, नरेश दत्त पेटवाल, मुकेश पंत, हरीश कृष्ण पैन्यूली, दीपक राज नौटियाल, संगीता भट्ट, दीपक पालीवाल आदि ने सफल छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: आज ड्रोन पायलट संस्थान पहुंचेगी डीजीसीए की टीम, यहां के सर्टिफिकेट पूरे देश में होंगे मान्य

टीचिंग में भविष्य बनाना चाहता है अभिषेक

जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम हासिल करने वाले अभिषेक मंमगाई मूल रूप से कीर्तिनगर ब्लॉक के मुसानगांव के निवासी हैं। उनके पिता अरविंद मंमगाई पूजा पाठ का काम करते हैं, जबकि माता लक्ष्मी मंमगाई गृहिणी हैं।

अभिषेक बताते हैं कि यह सफलता उन्हें कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन से मिली है। उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन वह लगातार 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करते हैं, जबकि स्कूल के समय व नियमित रूप से 5-6 घंटे पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसके बाद बीए बीएड की पढ़ाई कर वह टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed