{"_id":"5fb9ed7ca04af65c0a1eaf4f","slug":"uttarakhand-samajwadi-party-will-start-loktantra-bachao-abhiyan-in-state-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आज से प्रदेश में 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' शुरू करेगी समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आज से प्रदेश में 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' शुरू करेगी समाजवादी पार्टी
Sun, 22 Nov 2020 10:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:20 AM IST
सार
- पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से होगी अभियान की शुरुआत
- बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेगी लोगों को जागरूक
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के साथ रविवार से समाजवादी पार्टी प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाकर की जाएगी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत इस बार न केवल मैदानी जिलों बल्कि पर्वतीय जिलों में भी उनकी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचेंगे। वह बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह जनता को बताएंगे कि प्रदेश को बने 20 साल का समय हो गया लेकिन भाजपा, कांग्रेस, बसपा हो या यूकेडी, सभी दलों ने राज्य की आशाओं को धूमिल किया है। आज न तो रोजगार हैं और न ही प्रदेश का विकास हुआ।
विज्ञापन
अभियान के तहत पलायन रोकने को जल विद्युत और सोलर ऊर्जा से संचालित कुटीर उद्योगों का जाल बिछाने, प्रति परिवार को प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली मुफ्त और जल कर से मुक्त करने, गरीबी रेखा से नीचे प्रत्येक परिवार को साल में छह गैस सिलिंडर मुफ्त देने, घने जंगलों के बीच के पर्वतीय गांवों में रहने वाले वनवासियों को जनजाति घोषित कर लाभ देने, गैरसैंण में अतिरिक्त मुख्य सचिव की पदस्थापना और स्थायी राजधानी की घोषणा करने जैसे तमाम मुद्दे शामिल होंगे।