फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand safe for tourism and sport

पर्यटन, साहसिक खेलों के लिए उत्तराखंड सुरक्षित

Mon, 03 Mar 2014 08:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Mar 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand safe for tourism and sport

पर्यटन और साहसिक खेलों के लिहाज से उत्तराखंड पूरी तरह सुरक्षित है। अब यह संदेश एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया पर्यटकों को देगी।

विज्ञापन


एसोसिएशन का मानना है कि बीती 16-17 जून की आपदा के बावजूद प्रदेश साहसिक खेलों के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है। यही वजह है कि एसोसिएशन ने इस बार का वार्षिक अधिवेशन शिवपुरी (ऋषिकेश) में आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पूरे देश के एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स शामिल
एसोसिएशन ने 24-25 मार्च को हो रहे अधिवेशन में सतत एवं गतिशील पर्यटन की थीम को मुख्य आधार बनाया है। अधिवेशन में पूरे देश के एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 16-17 जून की आपदा का सबसे अधिक प्रभाव प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय पर ही पड़ा है। सीआईआई के एक आकलन के मुताबिक करीब 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पर्यटन क्षेत्र को आपदा के कारण हुआ।


समूचा प्रदेश आपदा से प्रभावित नहीं
आपदा के बाद से पर्यटक उत्तराखंड की ओर कम ही रुख कर रहे हैं जबकि मसूरी, नैनीताल और अन्य कई पर्यटक स्थल हैं जो आपदा की मार से अछूते हैं। कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने भी यह संदेश देने की कोशिश की थी कि समूचा प्रदेश आपदा से प्रभावित नहीं है।

अब एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आयोजकों का भी कहना है कि उत्तराखंड में 80 प्रतिशत इलाके आपदा से प्रभावित नहीं हैं, पर संदेश यह गया है कि पूरे उत्तराखंड पर आपदा की मार पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed