{"_id":"63b2cc73de30537bae414ee3","slug":"uttarakhand-rudrapur-accident-news-two-bike-collision-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर, चालकों की दर्दनाक मौत, दो हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर, चालकों की दर्दनाक मौत, दो हायर सेंटर रेफर
Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:56 PM IST
सार
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाइक हादसे में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे दोनों युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Rishabh Pant Accident: उत्तराखंड में गड्ढों पर गरमाई सियासत, ऋषभ के साथ हुए हादसे के बाद बना ये मास्टर प्लान
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UK18 d4778 का चालक अपने वाहन को गलत दिशा में चला रहा था, जिस कारण वह सामने से आती हुई एक बाइक संख्या UP 20 BJ 8459 से टकरा गया। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसरार पुत्र सराफत निवासी जसपुर और पितंबर पुत्र अज्ञात निवासी इलाहाबाद घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।