फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand roadways Increase dearness allowance

रोडवेज कर्मियों के लिए खुशखबरी, 7वें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ा महंगाई भत्ता

Tue, 25 Apr 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून  
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून   Updated Tue, 25 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways Increase dearness allowance
Rupee

उत्तराखंड परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार सात फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गई है।

विज्ञापन


शासनादेश जारी होने के बाद सोमवार को निगम मुख्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हो गया। कर्मचारियों को अब 125 की जगह मूल वेतन 132 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। निगम के करीब 4500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होने के बाद तमाम विभागों के कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ता देने का शासनादेश जारी किया था लेकिन परिवहन निगम के कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया था। कर्मचारी संगठनों के आंदोलन के बाद सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निगम मुख्यालय से सोमवार को आदेश जारी किया है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी, रोडवेज कर्मचारी इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री रवि पचौरी, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने खुशी जाहिर कर सरकार और विभागीय अफसरों का आभार जताया है। 
 

आउटसोर्स कर्मचारी भड़के, कल से करेंगे हड़ताल 

uttarakhand roadways Increase dearness allowance
हड़ताल

सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप परिवहन निगम के नियमित कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर आउटसोर्स कर्मचारी लामबंद हो गए है। उन्होंने भी नियमित कर्मियों की भांति महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग की है, ऐसा न होने पर बुधवार (कल) से हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।

बता दें कि परिवहन निगम में 2968 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत है। उनका कहना है कि उन्हें निगम से डायरेक्ट वेतन मिलता है। इसलिए उन्हें भी महंगाई भत्ता मिलना चाहिए। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मियों को महंगाई भत्ता न देने पर शासन और विभाग का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग के अफसरों से इस संबंध में उनकी वार्ता हुई है, यदि इस संबंध में बुधवार तक फैसला नहीं लिया गया। तो बुधवार रात 12 बजे से आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। उधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी, उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री रवि पचौरी ने भी आउटसोर्स कर्मियों को महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed