{"_id":"5e319fa78ebc3e7d63322ada","slug":"uttarakhand-roadways-get-ashok-leyland-20-buses-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड रोडवेज को इसी माह मिलेंगी अशोक लीलैंड कंपनी से खरीदी गई 20 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड रोडवेज को इसी माह मिलेंगी अशोक लीलैंड कंपनी से खरीदी गई 20 बसें
Wed, 29 Jan 2020 08:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:39 PM IST
सार
- परिवहन निगम ने अशोक लीलैंड कंपनी से खरीदी हैं 150 बसें
- टाटा कंपनी की 15 बसों का ट्रायल पूरा होने के बाद होगी आपूर्ति
- महाप्रबंधक ने सभी मंडलीय प्रबंधकों से तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
विस्तार
अशोक लीलैंड कंपनी से खरीदी गई 150 बसों में से 20 की परिवहन निगम को आपूर्ति दो दिन बाद कर दी जाएगी। बसों की आपूर्ति को लेकर कंपनी की ओर से सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। दूसरी ओर निगम के अधिकारियों की ओर से टाटा कंपनी के बसों का ट्रायल भी 31 जनवरी को पूरा हो जाएगा। महाप्रबंधक ने सभी मंडलीय प्रबंधकों से ट्रायल रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
रोडवेज ने अशोक लीलैंड कंपनी से 150 बसें खरीदी हैं। तमाम प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद अब बसों की आपूर्ति शुरू होने वाली है। कंपनी की ओर से 20 बसों की पहली खेप दो दिन रोडवेज को मुहैया करायी जा रही है। जबकि बाकी बसों को 15-15 दिनों के अंतराल पर भेजा जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक 28 फरवरी तक सभी 150 बसों की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि कंपनी की ओर से दो दिन बाद 20 बसाें को भेजने की बात कही गई हैं। बसों के आने के बाद जल्द ही परिवहन विभाग में उनका पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि इन बसों को जल्द से जल्द सड़कोें पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधकों से टाटा कंपनी की बसों के संबंध में ट्रायल रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि टाटा कंपनी की ओर से बसाें के गियर लीवर के डिजाइन में बदलाव किए जाने के बाद 15 बसों की आपूर्ति की गई थी। जिसमें से पांच पांच बसें तीनों मंडलों में भेजी गई थी। रोडवेज की ओर से टाटा कंपनी अधिकारियों से कहा गया है कि बसों का 15 दिन का ट्रायल किया जाएगा। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। महाप्रबंधक के मुताबिक 31 जनवरी को ट्रायल के 15 दिन पूरे हो जाएंगे। ट्रायल के दौरान अब तक टाटा कंपनी की बसों में फिलहाल कोई शिकायत सामने नहीं आई हैं।