फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Roadways employees get relief, medical facility started

उत्तराखंड: साढ़े तीन हजार रोडवेज कर्मचारियों को मिली राहत, चिकित्सा सुविधा हुई शुरू

Tue, 05 Jan 2021 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Roadways employees get relief, medical facility started
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी और संविदा के करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारियों को राहत मिल गई है। निगम प्रबंधन की ओर से ईएसआई से वार्ता करने के बाद कर्मचारियों के लिए फिलहाल चिकित्सा सुविधा बहाल कर दी गई है। 

विज्ञापन


परिवहन निगम में करीब 3500 कर्मचारी संविदा या विशेष श्रेणी के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निगम हर महीने उनके वेतन से ईएसआई का अंशदान काटने के बाद वेतन जारी करता है। यह अंशदान सीधे ईएसआई में जमा करा दिया जाता है। इससे इन सभी कर्मचारियों को चिकित्सा लाभ मिलता है, लेकिन विभिन्न डिपो में काम कर रहे कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि उन्हें अब ईएसआई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब उन्होंने इस संबंध में ईएसआई अधिकारियों से बात की तो पता चला था कि परिवहन निगम उनका अंशदान ही जमा नहीं करा रहा है। इस वजह से उन्हें चिकित्सा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


 उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने इस संबंध में रोडवेज एमडी को ज्ञापन दिया था। रोडवेज प्रबंधन ने ईएसआई अधिकारियों से वार्ता कर 15 दिन में अंशदान जमा कराने को कहा। लिहाजा, सभी कर्मचारियों के लिए ईएसआई चिकित्सा लाभ सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव से मिले परिवहन निगम कर्मचारी
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ और परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिला। उन्होंने विभिन्न मांगें उनके सामने रखीं, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला।

परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त परिषद  की ओर से कार्मिकों की समस्या जैसे- चार माह का वेतन, ऑडिट के नाम पर किया जा रहा कर्मचारी उत्पीड़न समाप्त करने, सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के देयकों के भुगतान कराने, कार्मिकों की स्थायी नियुक्ति, राज्य कार्मिकों की भांति मकान किराया भत्ता देने आदि समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे आंदोलन को लेकर वार्ता की। इस पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव परिवहन को शीघ्र समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि तीन माह पूर्व प्रबन्ध निदेशक को बैठक में निगम को घाटे से उबारने के लिए कार्ययोजना बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया था लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र बैठक कर समस्याओं को समाधान करने को कहा। वार्ता में अध्यक्ष दिनेश गौसाई, महासचिव बीएस रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed