{"_id":"5d1a1cfe8ebc3e3cee0141b4","slug":"uttarakhand-roadways-employees-filed-petition-in-high-court-after-applicable-esma","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर एस्मा लगाने के बाद सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे रोडवेज कर्मचारी, दायर की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर एस्मा लगाने के बाद सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे रोडवेज कर्मचारी, दायर की याचिका
Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सरकार की ओर से एस्मा लगाए जाने के विरुद्ध हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस प्रकरण पर सुनवाई दो जुलाई को हो सकती है। यूनियन की ओर से कहा गया है किसरकार उनको हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर करती आई है।
विज्ञापन
उसके बाद उन पर एस्मा लगाकर कार्रवाई करने को कहती है। यूनियन की ओर से कहा गया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति देयक नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले चार वर्षों से कर्मचारियों को ओवर टाइम नहीं दिया जा रहा है और न ही उन्हें नियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और निगम ये स्थिति खुद उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन
सरकार और निगम हमेशा बजट का रोना रोते हैं जबकि स्थिति यह है कि निगम का पिछले 2002 से उत्तर प्रदेश पर सात सौ करोड़ रुपया बकाया है और निगम का आपदा के समय 45 करोड़ रुपया सरकार के पास बकाया है। फिर भी सरकार और निगम के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बजट नहीं है।