फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand roadways declared prize for employee if no leave was fullfilled

छुट्टी नहीं लेने वाले कर्मचारियों पर होगी ईनामों की बौछार, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त

Wed, 27 Sep 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways declared prize for employee if no leave was fullfilled
money

दशहरा और दीपावली के दिनों में लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को परिवहन निगम की ओर से ईनाम दिया जाएगा। ईनाम के रूप में चालक- परिचालक को 1000, तकनीकी कर्मचारी को 600 और लिपिक को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।  लेकिन, ईनाम तभी मिलेगा, जब ये शर्त पूरी हो...

विज्ञापन


दशहरा, करवा चौथ, दीपवाली, भैयादूज आते ही लोग बसों से आना जाना करते हैं। त्योहार का  सीजन होने पर परिवहन निगम कर्मचारी भी छुट्टी लेने से नहीं कतराते हैं। ऐसे में परिवहन  निगम को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। त्योहार शुरू होने से पहले ही इस बार परिवहन निगम ने कर्मचारियों को लुभाने के लिए प्रोत्साहन योजना निकाली है।
विज्ञापन


इस योजना को दो हिस्सों में बांटा गया है। दहशरा योजना 27 सितंबर से आठ अक्तूबर और दीपावली योजना 15 से 26 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इस योजना में चालक- परिचालक के अलावा तकनीकी कर्मचारी और क्लर्क को भी लाभ होगा। चालक- परिचालक को इसका लाभ तभी मिल जाएगा जब मैदानी इलाकों में 2750 किलोमीटर, पर्वतीय इलाकों में 1980 किलोमीटर और मिश्रित इलाकों में 2200 किलोमीटर बस चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक योजना में चालक को परिचालक को 1000 रुपये और तकनीकी कर्मचारी को 600 रुपये, क्लर्क को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दोनों योजना को पूर्ण करने वाले कर्मचारी को अतिरिक्त 300 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।


11 दिन की एक योजना में दस दिन अवश्य काम करना होगा। एक दिन की छुट्टी कर्मचारी ले सकेंगे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक एसएस चौहान ने बताया कि मुख्यालय से प्रोत्साहन योजना का आदेश मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed