{"_id":"59d9b3f74f1c1bee688b4ad6","slug":"uttarakhand-roadways-corporation-increases-bus-rent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, 10 फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, 10 फीसदी की बढ़ोतरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : money
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का सफर महंगा हो गया है। निगम ने प्रदेश की सीमा के भीत किराये में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
प्रदेश की सीमा से बाहर किराया पहले जितना ही रहेगा। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक बीके संत की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ यात्री किराया शनिवार की आधी रात से लागू हो गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पिछले दिनों बस के किराये में वृद्धि कर दी थी। इसके बाद उत्तराखंड में भी किराया बढ़ाए जाने की तैयारी शुरू की गई। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
प्रदेश में पहले निगम की साधारण मैदानी सेवा के लिए यात्रियों को 98 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना पड़ता था, जो अब बढ़कर 1.08 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है। जबकि साधारण पर्वतीय सेवा का किराया भी बढ़कर 1.72 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।
इसी तरह से अब निगम की जनरथ मैदानी सेवा का सफर 1.51 रुपये प्रति किलोमीटर, एससी मैदानी सेवा के लिए 1.84 रुपये प्रति किलोमीटर और वाल्वो की मैदानी सेवा के लिए 3.78 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना पड़ेगा।
बढ़ोतरी के बाद किराया
uttarakhand roadways logo
कहां से कहां तक सेवा का प्रकार पूर्व किराया नया किराया
देहरादून से दिल्ली सामान्य 284 290 रुपये
देहरादून से दिल्ली वाल्वो 802 814 रुपये
देहरादून से दिल्ली एसी 531 544 रुपये
देहरादून से हल्द्वानी सामान्य 341 370 रुपये
देहरादून से हल्द्वानी एसी 672 710 रुपये
देहरादून से पिथौरागढ़ सामान्य 655 697 रुपये
देहरादून से अल्मोड़ा सामान्य 493 520 रुपये
देहरादून से चंडीगढ़ सामान्य 226 232 रुपये
देहरादून से चंडीगढ़ वाल्वो 602 610 रुपये
देहरादून से ऋषिकेश सामान्य 51 56 रुपये
देहरादून से हरिद्वार सामान्य 67 73 रुपये
देहरादून से टनकपुर सामान्य 419 447 रुपये।
(नोट: बसों का किराया- परिवहन निगम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक)
देहरादून से दिल्ली सामान्य 284 290 रुपये
देहरादून से दिल्ली वाल्वो 802 814 रुपये
देहरादून से दिल्ली एसी 531 544 रुपये
देहरादून से हल्द्वानी सामान्य 341 370 रुपये
देहरादून से हल्द्वानी एसी 672 710 रुपये
देहरादून से पिथौरागढ़ सामान्य 655 697 रुपये
देहरादून से अल्मोड़ा सामान्य 493 520 रुपये
देहरादून से चंडीगढ़ सामान्य 226 232 रुपये
देहरादून से चंडीगढ़ वाल्वो 602 610 रुपये
देहरादून से ऋषिकेश सामान्य 51 56 रुपये
देहरादून से हरिद्वार सामान्य 67 73 रुपये
देहरादून से टनकपुर सामान्य 419 447 रुपये।
(नोट: बसों का किराया- परिवहन निगम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक)