फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Around 20,000 objections raised by voters in Uttarakhand were found to be fake

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाताओं की करीब 20 हजार आपत्तियां फर्जी, तीन अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Sat, 26 Sep 2026 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 06:18 AM IST
सार

खास बात ये है कि ऊधमसिंह नगर जिले में एक ही मतदाता के नाम से जो 6000 आपत्तियां दर्ज हुईं थीं, उनमें से ज्यादातर खारिज हो गई हैं।

विज्ञापन
Around 20,000 objections raised by voters in Uttarakhand were found to be fake
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करीब 20 हजार आपत्तियां फर्जी पाई गई हैं। इन्हें खारिज कर दिया गया है। खास बात ये है कि ऊधमसिंह नगर जिले में एक ही मतदाता के नाम से जो 6000 आपत्तियां दर्ज हुईं थीं, उनमें से ज्यादातर खारिज हो गई हैं।

विज्ञापन


एसआईआर के तहत प्रदेश में इन दिनों डीएसई विद पीएसई अभियान चल रहा है। इसमें पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी के सीमावर्ती जिलों की मतदाता सूची से मिलान कराया जा रहा है। दोहरे वोट होने पर कोई एक वोट कटेगा। प्रदेशभर में एसआईआर के दौरान एक लाख 73 हजार फॉर्म-7 प्राप्त हुए। इनमें वे मतदाता भी शामिल हैं, जिन्होंने खुद किसी कारणवश वोट काटने का फॉर्म-7 भरा है। इनमें 95,000 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनके नाम पर आपत्ति हुई थी लेकिन नोटिस के बावजूद सुनवाई में नहीं पहुंचे। न ही उन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


लिहाजा, ईआरओ ने इनको अयोग्य की श्रेणी में शामिल कर दिया है, जो कि स्वत: फॉर्म-7 यानी वोट कटने की श्रेणी में आ गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी मतदाताओं को अब फॉर्म-6 भरकर नए सिरे से मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा। अगर गलती से इनमें से किसी का वोट कट भी गया तो वह स्वत: नहीं जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, एसआईआर के दौरान करीब 20,000 आपत्तियां ऐसी पाई गई, जो फर्जी थीं। किसी आपत्तिकर्ता का नाम गलत था तो किसी का इपिक नंबर। इन आपत्तियों को ईआरओ-एईआरओ ने खारिज कर दिया है। यानी सीधे तौर पर 20,000 मतदाताओं के नाम कटने से बच गए हैं। अब देखना ये होगा कि ऐसे फर्जी आपत्तिकर्ताओं पर चुनाव आयोग के ईआरओ, एईआरओ कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं।

तीन को जारी होगी अंतिम सूची
प्रदेशभर में तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। इससे साफ हो पाएगा कि कुल कितने वोट कटे हैं। प्री एसआईआर और एसआईआर के दौरान करीब 13 लाख वोट कट चुके हैं। 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 19 लाख नाम संबंधी विसंगतियों पर थे। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, जिनके वोट कट जाएंगे, उन सभी का दोबारा मौका मिलेगा।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को एसआईआर के तहत देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चेकिंग के अंतर्गत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। जन सामान्य से अपील की कि सभी मतदाता तीन अक्तूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में जरूर देख लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed