फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand roadways : again flaws in Ashok Leyland buses

उत्तराखंडः अब अशोक लीलैंड की बसों में खामियां उजागर, रोडवेज ने कंपनी को दी जानकारी

Fri, 21 Feb 2020 03:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Feb 2020 03:13 AM IST
सार

  • फ्रंट मड गार्ड की वायरिंग निकली
  • मानकों पर खरा उतरने के बाद ही मंगाई जाएंगी बसें : महाप्रबंधक

विज्ञापन
Uttarakhand roadways : again  flaws in Ashok Leyland buses
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टाटा कंपनी के बाद अब अशोक लीलैंड कंपनी की बसों में भी खामियां उजागर होने लगी हैं। रोडवेज को मुहैया कराई गई 20 बसों को सड़कों पर उतारने के साथ ही इनकी फ्रंट मड गार्ड के नीचे की वायरिंग खुल गई है। रोडवेज ने कंपनी अधिकारियों को सूचना दे दी है। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि मानकों पर खरा उतरने के बाद ही बसों को मंगाया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि रोडवेज ने अशोक लीलैंड कंपनी से 150 बसें खरीदी हैं। कंपनी ने पहले चरण में 20 बसों की आपूर्ति की है। बसों का परिवहन विभाग में पंजीकरण कराने के साथ ही करीब 15 दिन पहले सड़कों पर उतार दिया था।

विज्ञापन

बसों पर नजर रखे हुए हैं विशेषज्ञों की टीम

इनके चलाने के बाद जब तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच की तो पता चला कि बसों के मड गार्ड के नीचे की वायरिंग खुल गई है। निगम अधिकारियों ने इसकी जानकारी अशोक लीलैंड कंपनी प्रबंधन को दी तो कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम देहरादून पहुंची और खामियां दूर की।

इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि वैसे तो बसों में बड़ी खामी उजागर नहीं हुई है। लेकिन कुछ बसों की वायरिंग निकल गई थी। जिसे अब दुरुस्त कर दिया है। फिलहाल बसों को संचालित किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम बसों पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले टाटा की ओर से मुहैया कराई गई बसों के गियर लीवर टूट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed