{"_id":"6501b14e72bb23ef19090603","slug":"uttarakhand-road-accident-news-two-friends-death-after-dumper-crushed-them-in-rudrapur-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: डंपर की चपेट में आकर नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: डंपर की चपेट में आकर नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट
Wed, 13 Sep 2023 06:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Sep 2023 06:29 PM IST
सार
Uttarakhand Road Accident News: दोनों युवक दोस्त थे। वे नानकमत्ता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जीत भट्ट (17)और खेड़ा निवासी विकास (21) शाम को नानकमता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Haridwar: बच्चा चोरी के मामले में नामी संस्था की कर्मचारी समेत तीन लोग गिरफ्तार, एक लाख में किया था सौदा
विज्ञापन
टक्कर लगने से युवक डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से जीत पीएसी के जवान महेश का बेटा था। बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।