फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Rekha Arya meet cm trivendra singh rawat for IAS Shanmugam Missing case

आईएएस षणमुगम प्रकरण: राज्यमंत्री रेखा आर्य ने सीएम से की मुलाकात, बोलीं-फोन नहीं उठाया तो चिट्ठी लिख दी

Tue, 29 Sep 2020 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Sep 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Rekha Arya meet cm trivendra singh rawat for IAS Shanmugam Missing case
- फोटो : फाइल फोटो

आईएएस अफसर वी. षणमुगम से विवाद को लेकर चर्चाओं में आई महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्होंने कभी भी षणमुगम को उनके पद से हटाना नहीं चाहा, लेकिन जब षणमुगम ने उनका फोन नहीं उठाया तो उन्होंने चिट्ठी लिख दी। बता दें कि राज्यमंत्री ने पुलिस में षणमुगम के गुमशुदा होने को लेकर पत्र लिख दिया था।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में सीएम व राज्यमंत्री के बीच करीब एक घंटे की मंत्रणा हुई। सूत्रों के मुताबिक रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा एकदम साफ है। उन्होंने कभी नहीं चाहा कि षणमुगम को उनके पद से हटा दिया जाए। लेकिन जब उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया तो उन्हें यह प्रोटोकाल के विपरीत लगा और इस कारण उन्होंने चिट्ठी लिख दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को आउटसोर्स कंपनी के चयन को लेकर टेंडर प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री को कहा कि उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी। क्या वह उन्हें समय नहीं देते? इस पर राज्यमंत्री ने माना कि उन्हें  पहले मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री उन्हें समय देते हैं। उनकी उपलब्धता बनी रहती है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री को कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं और अब जांच आने के बाद देखेंगे कि आगे क्या करना है? सूत्रों का कहना है कि राज्यमंत्री की मुख्यमंत्री से मुलाकात को षणमुगम विवाद का पटाक्षेप करने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा आर्य मेरी छोटी बहन हैं। उन्होंने मुझसे मुलाकात की। अपनी बातें कहीं। मैंने उन्हें कहा कि इस मामले की जांच बैठा दी गई है। अब जो रिपोर्ट आएगी, देखेंगे। उन्होंने भी कहा है कि जो फैसला करेंगे वह उसके साथ रहेंगी।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

यह मामला मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में है। उन्होंने खुद जांच बैठाई है। इसलिए इस पर कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है।
-रेखा आर्य, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री( मीडिया से प्रतिक्रिया में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed