फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand receives Rs 1,700 crore from the Centre for 184 rural roads

Dehradun: केंद्र से 184 ग्रामीण सड़कों के लिए उत्तराखंड को मिले 1700 करोड़, हर साल विशेष बजट का भी आग्रह

Wed, 10 Dec 2025 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 04:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जिसके बाद राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand receives Rs 1,700 crore from the Centre for 184 rural roads
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र को केंद्र सरकार से नए साल का तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जिसके बाद राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी। 

विज्ञापन


  यह राशि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत दी जाएगी, जो पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में केंद्र का ध्यान हाल की प्राकृतिक आपदा से राज्य में हुए भारी नुकसान की ओर आकर्षित किया। 
विज्ञापन


आपदा में 946 सड़कें और 15 पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके पुनर्निर्माण के लिए 650 करोड़ व क्षतिग्रस्त 5900 घरों की मरम्मत के लिए भी तत्काल  सहयोग की जरूरत है। अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये के विशेष बजट का आग्रह भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed