फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand received seven awards in Swachh Bharat Mission-Gramin

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में उत्तराखंड को मिले सात अवॉर्ड, पांच राज्यों के बीच थी प्रतिस्पर्धा

Fri, 06 Sep 2019 09:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand received seven awards in Swachh Bharat Mission-Gramin
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्तराखंड की झोली में सात मुख्य अवॉर्ड आए हैं। प्रदेश को महिला चैंपियन, स्वच्छ आईकॉनिक स्थल- तृतीय चरण, श्रेष्ठ राज्य, श्रेष्ठ जनपद, श्रेष्ठ नमामि गंगे ग्राम एवं स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2019 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


उत्तरकाशी जनपद के ग्राम बगोरी को श्रेष्ठ नमामि गंगे ग्राम अवॉर्ड से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। शेष अवॉर्ड प्रदान करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय 6 सितंबर को विज्ञान भवन में सम्मान समारोह आयोजित करेगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत नमामि गंगे कार्यक्रम में कार्य कर रहे पांच राज्य अवॉर्ड की विभिन्न श्रेणियों के लिए दावेदार थे।
विज्ञापन


इनमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। उत्तराखंड ने प्रत्येक श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सात पुरस्कार मिलने पर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की झोली में यह अवार्ड 

- श्रेष्ठ राज्य : उत्तराखंड 
- स्वच्छ आईकॉनिक स्थल : जनपद चमोली का माणा गांव 
- श्रेष्ठ जनपद : उत्तरकाशी 
- श्रेष्ठ गंगा ग्राम : उत्तरकाशी जनपद का बगोरी गांव 
- श्रेष्ठ नामामि गंगे ग्राम - हरिद्वार की अजीतपुर पंचायत 
- महिला चैंपियन : गीता मौर्या, अध्यक्ष, शक्ति स्वयं सहायता समूह, सहसपुर
- समर इंटर्नशिप 2019 : चंद्र प्रकाश, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed