{"_id":"5d81b9158ebc3e0138748b4b","slug":"uttarakhand-received-krishi-karman-award-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को मिला कृषि कर्मण अवॉर्ड, मिलेगी पांच करोड़ की धनराशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को मिला कृषि कर्मण अवॉर्ड, मिलेगी पांच करोड़ की धनराशि
Thu, 19 Sep 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार का कृषि मंत्रालय द्वारा कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को दिया जाना वाला कृषि कर्मण पुरस्कार इस वर्ष उत्तराखंड को मिलेगा। इस पुरस्कार के साथ राज्य को कृषि मंत्रालय पांच करोड़ रुपये भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए वर्ष 2017-18 कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार कुल कृषि उत्पाद में हुई वृद्धि के लिए किसानों को दिए गए तकनीकी सहयोग के लिए दिया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से इसकी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश के दो प्रगतिशील किसान, एक पुरुष और एक महिला को दो-दो लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। दोनों किसानों को कृषि मंत्री कृषि कर्मण अवार्ड दिया जाना है। इसमें ऐसे दो किसानों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने उन्नत तकनीक के साथ कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के दो प्रगतिशील किसानों का चयन कर केंद्र को इनके नाम भेजे जाए।
विज्ञापन