{"_id":"625bc4b0a47dcc640f55632b","slug":"uttarakhand-ranks-second-in-tuberculosis-free-india-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता: क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड को देश में दूसरा और छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता: क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड को देश में दूसरा और छत्तीसगढ़ को मिला पहला स्थान
Sun, 17 Apr 2022 01:27 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:27 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षय रोग मुक्त अभियान में पांच करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तराखंड को देश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर हैं। प्रदेश में 1464 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड को क्षय रोग मुक्त राज्य बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया था।
विज्ञापन
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षय रोग मुक्त अभियान में पांच करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। जबकि छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड को क्षय मुक्त राज्य बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के 1464 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से 24 मार्च से 13 अप्रैल तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया था। इन केंद्रों से लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के साथ ही जांच और परामर्श दिया गया। साथ ही क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हनुमान जन्मोत्सव पर बवाल: रुड़की में छह लोग गिरफ्तार, 12 नामजद, 40 अज्ञात पर केस, एसपी देहात और सीओ ने गांव में डाला डेरा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड राज्य ने बेहतर काम किया है। जिससे राज्य को देश में दूसरा स्थान मिला है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड को क्षय रोग राज्य बनाया जाए।