{"_id":"5e74d9d98ebc3e78c27f938a","slug":"uttarakhand-ranked-first-and-dehradun-on-8th-position-in-smart-cities-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट शहरों की लिस्ट में आठंवे पायदान पर देहरादून, राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहले नंबर पर उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट शहरों की लिस्ट में आठंवे पायदान पर देहरादून, राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहले नंबर पर उत्तराखंड
Fri, 20 Mar 2020 08:31 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 20 Mar 2020 08:31 PM IST
सार
- मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी लि. मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से जारी रैंकिंग में देहरादून आठवें पायदान में पहुंच गया है। जबकि उत्तराखंड राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान पाने में सफल रहा है। बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से हर सप्ताह 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन
देहरादून स्मार्ट सिटी पिछली रैंकिंग में 13वें पायदान पर था। रैंकिंग टेंडर प्रक्रिया, कार्यादेश जारी करने और क्रियान्वयन तथा व्यय उपयोग प्रमाण पत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) के आधार पर जारी की जाती है।
विज्ञापन
देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य कार्यकारी आधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्य तेजी से धरातल पर दिखने लगे हैं। सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में स्मार्ट रोड, वॉटर एटीएम, देहरादून इंटीग्रेटेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट स्कूल, इलेक्ट्रिक बस, दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड, पलटन बाजार सौंदर्यीकरण, स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट एवं वीएमडी डिस्प्ले आदि का कार्य चल रहा है।