फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand ranji team supreme court decision on 5th july 2018

उत्तराखंड रणजी टीम पर फैसला कल, सुप्रीमकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत तीन सदस्यीय बेंच करेगी सुनवाई

Wed, 04 Jul 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 04 Jul 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand ranji team supreme court decision on 5th july 2018
supreme court

उत्तराखंड के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ही प्रदेश में कार्यरत क्रिकेट एसोसिएशनों की हार्ट बीट बढ़ी हुई है। इसकी बड़ी वजह बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे सुप्रीमकोर्ट में उत्तराखंड क्रिकेट पर होने वाली सुनवाई है।

विज्ञापन


क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) जहां उत्तराखंड को रणजी टीम खिलाने के पक्ष में है, वहीं बीसीसीआई इसके खिलाफ है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की तीन सदस्यीय बेंच में जस्टिस एएम खानवेलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं, जो इस मामले की सुनवाई करेंगे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले 18 सालों उत्तराखंड क्रिकेट बीसीसीआई से मान्यता की लड़ाई लड़ रहा है। हर बार बीसीसीआई एक होने की सीख देखकर चारों क्रिकेट एसोसिएशनों को बैरंग लौटा देता है। अब सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर गठित विनोद राय की अध्यक्षता में गठित सीओए ने इस दिशा में पहल करते हुए पिछले दिनों 18 जून को चारों क्रिकेट एसोसिएशनों के कर्ताधर्ताओं की सहमति से नौ सदस्यीय क्रिकेट कांसेंसस (सामंजस्य) कमेटी बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अध्यक्ष बीसीसीआई की क्रिकेट डेवलपिंग कमेटी के चेयरमैन प्रो. रत्नाकर सेट्टी को बनाया। सभी एसोएिशनों और सरकार से नाम मांगे। सभी नाम सीओए को भेज दिए गए हैं। इस बीच 22 जून को बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की अगुवाई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम सभा (एसजीएम) में सर्वसम्मति से उत्तराखंड को रणजी मैच खेलने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया गया था। बोर्ड के एक पदाधिकारी का कहना है कि उत्तराखंड को रणजी में खेलने की इजाजत कैसे दी जा सकती है? वहां कोई एक संघ काम नहीं कर रहा है। संघों के बीच समन्वय नहीं है। 

क्रिकेट एसोसिएशन                 मांगे गए नाम        भेजे नाम 
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन              2        प्रदीप सिंह, चंद्रकांत आर्य 
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड      2         हीरा सिंह बिष्ट, महिम वर्मा 
युनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन               1        संजय गुंसाई 
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन              1        रामशरण नौटियाल, दिव्य नौटियाल 
उत्तराखंड सरकार                               1        बलराज पासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed