फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : Rajaji National Tiger Reserve Park Another male elephant injured in mutual conflict also died 

राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क: आपसी संघर्ष में घायल हुए दूसरे नर हाथी ने भी तोड़ा दम, नदी किनारे मिला मृत

Sat, 19 Feb 2022 11:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Feb 2022 11:01 AM IST
सार

कुछ दिन पहले दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई थी। दोनों हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले थे।

विज्ञापन
Uttarakhand : Rajaji National Tiger Reserve Park Another male elephant injured in mutual conflict also died 
मृत हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में एक मृत नर हाथी मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया मृत नर हाथी की उम्र 25-30 साल है। दो दिन पहले सत्यनारायण सेक्शन में दो नर हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। जिसमें 45 वर्षीय नर हाथी ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


आज सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया। मृत हाथी के सर और शरीर पर भी घाव के निशान हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक मिले थे खून के निशान मिले
कुछ दिन पहले राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई थी। दोनों हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले थे।। हाथी की मौत की खबर का पता लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Crime in Uttarakhand : तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार

राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि हाथियों के बीच संघर्ष लगभग सुबह तीन से चार बचे के बीच हुआ था, जिसमें एक टस्कर हाथी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों टस्कर हाथियों के बीच संघर्ष लगभग डेढ़ घंटे से भी ज्यादा चला।


दांतों से गहरे घाव किए
हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के धब्बे व संघर्ष के निशान मिले हैं। मृत हाथी के शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले हैं। संभवत: दोनों हाथियों के बीच मादा हथिनी को लेकर आपसी संघर्ष हुआ होगा। आपसी संघर्ष में एक टस्कर हाथी ने दूसरे हाथी के शरीर पर अपने दांतों से गहरे घाव कर दिए, जिसके बाद हाथी की मौत हो गई।

राजाजी नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल और डॉ. अमित ध्यानी ने हाथी के शरीर से अत्यधिक खून बहने से हाथी की मौत का कारण बताया। मृत हाथी के शरीर पर गहरे घाव मिले। मृत हाथी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई गई। वहीं, दूसरे घायल हाथी की खोज की जा रही थी। आज शनिवार सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed