{"_id":"6210722e979d93264a00fed2","slug":"crime-in-uttarakhand-husband-and-wife-murdered-police-arrested-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Couple Murder : तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Couple Murder : तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी की किया गिरफ्तार
Sat, 19 Feb 2022 02:21 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:21 PM IST
सार
शादी को लेकर उपजा ऐसा विवाद की खौफनाक अंजाम सामने आया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के पटेलनगर डबल मर्डर की घटना सामने आई है। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया।
विज्ञापन
सपना से शादी को लेकर हुई लड़ाई
सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हरिद्वारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन