फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rainfall 70 meter portion of Kund-Ukhimath-Chopta-Gopeshwar highway collapsed in Rudraprayag

Rainfall: कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त, 10 गांवों का मुख्यालय से संपर्क कटा

Thu, 22 Aug 2024 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2024 07:10 PM IST
सार

Uttarakhand Rainfall: आकाशकामिनी नदी के तेज बहाव से हो रहे कटाव से कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे बदहाल हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall 70 meter portion of Kund-Ukhimath-Chopta-Gopeshwar highway collapsed in Rudraprayag
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से ताला में कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया जबकि तीन सौ मीटर हिस्से में सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं रह गई है। हाईवे ध्वस्त होने से जहां 10 गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है वहीं ग्रामीणों को अब गंतव्य तक जाने के लिए आठ किमी पैदल चलना पड़ेगा।

विज्ञापन


क्षेत्र में बीते चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन व्यापक प्रभावित हो चुका है। आकाशकामिनी नदी के तेज बहाव से हो रहे कटाव से कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे बदहाल हो गया है। मस्तूरा से ताला बाजार से वन चौकी तक हाईवे का तीन सौ मीटर से अधिक हिस्सा भू-धंसाव से बदहाल हो चुका है।
विज्ञापन


अब बृहस्पतिवार को ताला बाजार में हाईवे का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। हाईवे बाधित होने से तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा, पापड़ी, बरंगाली, मक्कू समेत 10 कई गांवों का तहसील मुख्यालय ऊखीमठ व जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से सीधा संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri Disaster: अतिवृष्टि से प्रभावित घुत्तु गांव पहुंचे सीएम धामी, देखकर भावुक हुए आपदा पीड़ित, तस्वीरें

साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ और पर्यटक स्थल चोपता तक भी नहीं जा सकेंगे। ग्वाड-ढिलना निवासी जगदीश पंवार, महावीर पंवार व दिनेश पंवार ने कहा कि बीते एक माह से गांव को जोड़ने वाला ताला-बरंगाली-मक्कूमठ मार्ग क्षतिग्रस्त होने से घरों तक पहुंचने के लिए लोग दो किमी पैदल चल रहे थे।

अब हाईवे ध्वस्त होने से ग्रामीणों के लिए पैदल दूरी बढ़कर आठ किमी हो गई है। बरंगाली के ग्राम प्रधान महावीर सिंह नेगी का कहना है कि अब गांव के बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ेगा।

इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि हाईवे का जल्द टीएचडीसी के विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के स्थायी मरम्मत के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed