{"_id":"6a46105f5adc67ddf002fc01","slug":"uttarakhand-rain-debris-falls-near-prepaid-counter-in-gaurikund-shop-damaged-rudraprayag-news-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गौरीकुंड के पास भारी मलबा गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त, समय रहते लोग हटे, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गौरीकुंड के पास भारी मलबा गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त, समय रहते लोग हटे, बड़ा हादसा टला
Thu, 02 Jul 2026 01:03 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीकुंड (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीकुंड (रुद्रप्रयाग)
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:03 PM IST
सार
गौरीकुंड के पास भारी मलबा गिरने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय रहते यहां से लोग हट गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
गौरीकुंड में प्रीपेड काउंटर के पास मलबा गिरा,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को गौरीकुंड में प्रीपेड काउंटर (जहां पर घोड़े खच्चरों और पालकी की बुकिंग होती है) के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने से एक दुकान उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि घटना के समय मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chamoli Rain: ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
विज्ञापन
लगातार बारिश के चलते गौरीकुंड और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
विज्ञापन