फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: PWD 16 Engineers including Executive Engineer transferred

उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंताओं समेत 16 इंजीनियरों का तबादला 

Fri, 06 Nov 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: PWD 16 Engineers including Executive Engineer transferred
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता समेत कुल 16 इंजीनियरों के तबादले कर दिए गए हैं। सचिव लोनिवि  आरके सुधांशु ने बताया कि सभी तबादले खाली पदों के सापेक्ष किए गए हैं। 

विज्ञापन


लोनिवि के गुप्तकाशी निर्माण खंड में चार अभियंताओं को तबादला कर भेजा गया है। इनमें सहायक अभियंता तनुज कांबोज को पीएमजीएसवाई पोखरी से, सहायक अभियंता मनीष डोगरा को एडीबी आपदा खंड उत्तरकाशी से व कनिष्ठ अभियंता कपिल चौहान और संदीप सिंह रावत को एडीबी पोखरी से गुप्तकाशी ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता मूलचंद गुप्ता का तबादला थराली से अल्मोड़ा, सहायक अभियंता विश्व बैंक मयंक तिवारी का चंपावत से प्रांतीय खंड कर्णप्रयाग, अपर सहायक अभियंता अरविंद रावत का निर्माण खंड पुरोला से प्रांतीय खंड हरिद्वार, सहायक अभियंता पदमेंद्र सिंह बर्त्वाल का तबादला क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी अधिशासी अभियंता केसी आर्य को पीएमजीएसवाई अल्मोड़ा से अस्थायी खंड कीर्तिनगर, अधिशासी अभियंता पीएमयू संजय प्रसाद सिन्हा को देहरादून से निर्माण खंड बड़कोट,  प्रभारी अधिशासी अभियंता राजेश पुनेठा को पीआईयू टनकपुर से लोनिवि हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार को यूडीआरपी देहरादून से  निर्माण खंड रुड़की, अधिशासी अभियंता संजीव राठी को निर्माण खंड-2 एडीबी टिहरी से नैनीताल, अधिशासी अभियंता बीसी पंत को अल्मोड़ा से पीआईयू टनकपुर, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को देहरादून से अल्मोडा व सहायक अभियंता मनोज रावत को एनएच बड़कोट से एनएच धूमाकोट भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed