{"_id":"5fa58d463b8e5850b87a6905","slug":"uttarakhand-pwd-16-engineers-including-executive-engineer-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंताओं समेत 16 इंजीनियरों का तबादला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंताओं समेत 16 इंजीनियरों का तबादला
Fri, 06 Nov 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता समेत कुल 16 इंजीनियरों के तबादले कर दिए गए हैं। सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि सभी तबादले खाली पदों के सापेक्ष किए गए हैं।
विज्ञापन
लोनिवि के गुप्तकाशी निर्माण खंड में चार अभियंताओं को तबादला कर भेजा गया है। इनमें सहायक अभियंता तनुज कांबोज को पीएमजीएसवाई पोखरी से, सहायक अभियंता मनीष डोगरा को एडीबी आपदा खंड उत्तरकाशी से व कनिष्ठ अभियंता कपिल चौहान और संदीप सिंह रावत को एडीबी पोखरी से गुप्तकाशी ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता मूलचंद गुप्ता का तबादला थराली से अल्मोड़ा, सहायक अभियंता विश्व बैंक मयंक तिवारी का चंपावत से प्रांतीय खंड कर्णप्रयाग, अपर सहायक अभियंता अरविंद रावत का निर्माण खंड पुरोला से प्रांतीय खंड हरिद्वार, सहायक अभियंता पदमेंद्र सिंह बर्त्वाल का तबादला क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी अधिशासी अभियंता केसी आर्य को पीएमजीएसवाई अल्मोड़ा से अस्थायी खंड कीर्तिनगर, अधिशासी अभियंता पीएमयू संजय प्रसाद सिन्हा को देहरादून से निर्माण खंड बड़कोट, प्रभारी अधिशासी अभियंता राजेश पुनेठा को पीआईयू टनकपुर से लोनिवि हल्द्वानी, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार को यूडीआरपी देहरादून से निर्माण खंड रुड़की, अधिशासी अभियंता संजीव राठी को निर्माण खंड-2 एडीबी टिहरी से नैनीताल, अधिशासी अभियंता बीसी पंत को अल्मोड़ा से पीआईयू टनकपुर, अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को देहरादून से अल्मोडा व सहायक अभियंता मनोज रावत को एनएच बड़कोट से एनएच धूमाकोट भेजा गया है।