फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Promotion will be canceled if teachers do not take charge in 15 days

उत्तराखंड: शिक्षकों ने 15 दिनों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो निरस्त हो जाएगा प्रमोशन 

Tue, 10 Nov 2020 10:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Nov 2020 10:40 PM IST
सार

  • लेक्चरर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों का मामला 

विज्ञापन
Uttarakhand: Promotion will be canceled if teachers do not take charge in 15 days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक एलटी से लेक्चरर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों ने 15 दिनों के भीतर यदि प्रमोशन के पद पर कार्यभार ग्रहण न किया तो उनका प्रमोशन निरस्त हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी से लेक्चरर के पद पर 1200 से अधिक शिक्षकों के प्रमोशन किए गए थे। प्रमोशन के बाद विभाग की ओर से 28 अक्तूबर को इन शिक्षकों की तैनाती के आदेश किए गए थे।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर प्रमोशन के पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अब तक कई शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन शिक्षकों ने कुछ दिक्कतें बताते हुए इसके लिए कुछ और समय दिए जाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को इसके लिए 15 दिन का और समय दिया गया है। यदि इसके बाद भी इन शिक्षकों ने प्रमोशन के पद पर कार्यभार ग्रहण न किया तो इन शिक्षकों के प्रमोशन खुद ही निरस्त समझे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed