फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand priests protest for construction of temple in name of Kedarnath in UP warned of agitation

तीर्थ पुरोहितों ने खोला मोर्चा: यूपी में केदारनाथ के नाम से मंदिर बनने का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 17 Jul 2025 11:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग/ देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग/ देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:56 PM IST
सार

बीते वर्ष दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर निर्माण शिलान्यास करने का तीर्थ पुरोहितों से विरोध किया था। इसके बाद मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट से फैसला वापस लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand priests protest for construction of temple in name of Kedarnath in UP warned of agitation
तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर निर्माण का विरोध शुरू हो गया। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण बंद नहीं किया तो यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घर पर धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन


बीते वर्ष दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर निर्माण शिलान्यास करने का तीर्थ पुरोहितों से विरोध किया था। इसके बाद मंदिर का निर्माण कर रहे ट्रस्ट से फैसला वापस लिया। अब उत्तर प्रदेश के इटावा में केदारनाथ के नाम से केदारेश्वर मंदिर निर्माण का तीर्थ पुरोहितों ने विरोध शुरू कर दिया। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संरक्षण में मंदिर निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: सरकार सख्त, सीएम धामी ने विजिलेंस को दी कार्रवाई की खुली छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

Uttarakhand priests protest for construction of temple in name of Kedarnath in UP warned of agitation

केदारनाथ में आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा, केदारनाथ धाम नाम से मंदिर निर्माण पर रोक नहीं लगाई जाती तो तीर्थ पुरोहित समाज अखिलेश यादव के घर पर धरना के लिए बाध्य होगा। केदारनाथ का प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। उधर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद विधिक राय लेकर बीकेटीसी इस पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed