फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government is strict On Corruption CM Dhami gave free hand to the vigilance to take action

उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: सरकार सख्त, सीएम धामी ने विजिलेंस को दी कार्रवाई की खुली छूट

Thu, 17 Jul 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:07 PM IST
सार

Uttarakhand News: बीते चार साल में भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारियां बढ़ी है। विजिलेंस ने कुल 82 मामलों में कार्रवाई कर 94 को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Government is strict On Corruption CM Dhami gave free hand to the vigilance to take action
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को कार्रवाई की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। चार साल में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के 82 मामलों को 94 को गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के मजबूत साक्ष्य के आधार विजिलेंस 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने में कामयाब रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पर सख्त रुख का असर विजिलेंस की कार्रवाई में दिखाई दे रहा है। बीते चार साल में भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारियां बढ़ी है। विजिलेंस ने कुल 82 मामलों में कार्रवाई कर 94 को गिरफ्तार किया। इसमें 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


चार साल में विजिलेंस के पास कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच व 82 मामले ट्रैप किए गए। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने साक्ष्य और मजबूत पैरवी से कोर्ट में 71 प्रतिशत मामलों में आरोपियों को सजा दिलाई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड पेयजल निगम: प्रभारी मुख्य अभियंता कुमाऊं निलंबित, पत्नी के खाते में पैसा जमा कराने का आरोप

वर्ष    गिरफ्तारी    निर्णय    सजा
2021      07           02       02
2022      15           03        01
2023       20           18       16
2024       38           13        07
2025       14           03         02
नोट: साल 2025 के आंकड़े 15 जुलाई तक के हैं।

हम देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त कर सुशासन की कार्य संस्कृति विकसित करना चाहते हैं। मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार संभालने के दिन से ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश दिए। इसका असर अब नजर आ रहा है। भ्रष्टाचारियों को अदालत से सजा दिलाने लिए भी मजबूत पैरवी की जा रही है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed