फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Preparations to revive State Employees Welfare Corporation, more than five lakh employees will benefit

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को पुनर्जीवित करने की तैयारी, पांच लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा

Mon, 13 Jul 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jul 2020 02:30 AM IST
सार

  • पांच लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा
  • बाजार से सस्ता सामान खरीद पाएंगे 

विज्ञापन
Uttarakhand: Preparations to revive State Employees Welfare Corporation, more than five lakh employees will benefit
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सहकारिता विभाग उत्तराखंड में पांच लाख से अधिक कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचाने को तैयारी में है। विभाग इसके लिए उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम को पुनर्जीवित करने जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुएं सस्ती दरों पर मिलेंगी। इस योजना का शुभारंभ जुुलाई माह में होगा। 

विज्ञापन


योजना के तहत उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम ने सृष्टि डिपार्टमेंटल स्टोर से एमओयू कर लिया है। अनुबंध की शर्तों के तहत राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, निकायों के कर्मचारियों को स्टोर में उपलब्ध छूट के अतिरिक्त न्यूनतम ढाई प्रतिशत से लेकर पांच प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके लिए कर्मचारियों को एक कार्ड जारी किया जाएगा। अभी यह फायदा कर्मचारियों को देहरादून में सृष्टि के डिपार्टमेंटल स्टोर से मिलेगी। अगस्त तक इस योजना को प्रदेश के अन्य जिलों में भी ले जाने की योजना है। श्रीनगर और हरिद्वार से बोर्ड ऑफ गर्वनर को भी प्रस्ताव मिल गए हैं। 
विज्ञापन


2400 से अधिक प्रोडेक्ट की रेंज सृष्टि डिपार्टमेंटल स्टोर के पास उपलब्ध है। इसमें ग्रोसरी से लेकर फैशन, किचन सहित अन्य सामान उपलब्ध हैं। अधिकारियों के मुताबिक सृष्टि का सेल आउटपुट करीब ढाई करोड़ रुपये प्रति माह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 प्रतिशत अधिकतम छूट सामान के खरीदने पर कर्मचारियों को मिलेगी। स्टोर को कहा गया है कि वह ढाई से पांच प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट उपलब्ध कराए। मतलब ये कि स्टोर अगर दस प्रतिशत की छूूट अपने ग्राहकों को दे रहा है तो वह कर्मचारियों को न्यूनतम 12.5 प्रतिशत की छूट देगा जो अधिकतम 17 प्रतिशत तक हो सकती है।  

2015 में इस निगम का गठन किया गया था। उस समय अपर मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष थे। तक से यह निगम बंद था। अब सहकारिता सचिव को इस निगम का अध्यक्ष और अन्य विभागों के सचिवों को सदस्य बनाया गया है। 

आगे और भी होगी तोहफों की बरसात

योजना के दूसरे चरण में कर्मचारियों को अमेजन, फ्लिपकार्ट आदि से खरीद पर घोषित से अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। अब निगम, जिला सहकारी बैंक और कर्मचारियों के बीच में अनुबंध होगा। निगम सभी कर्मचारियों को अपना सदस्य बनाएगा और उन्हें बैंकों से अतिरिक्त दस प्रतिशत की क्रेडिट लिमिट देगा। पूरे देश में कहीं से भी कर्मचारी अधिकृत 16 वेंडरों से सामान अतिरिक्त ढाई प्रतिशत की छूट पर खरीद पाएंगे। 
शहर में तीन स्थानों पर खुलेंगे स्टोर
सृष्टि स्टोर इस समय जीएमएस रोड पर है और सचिवालय में भी इसका स्टोर है। अब कारगी चौक और सहस्त्रधारा क्राॅसिंग पर भी इसको खोलने की तैयारी है। 

हमारी कोशिश है कि कर्मचारियों को अधिक से अधिक फायदा मिले। इसके लिए जुलाई में ही उत्तराखंड राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की नई योजना शुरू की जा रही है। इसका फायदा राज्य कर्मचारी, शिक्षक, अशासकीय स्कूलों, पालिका, निगम, पंचायत आदि के करीब पांच लाख कर्मी ले पाएंगे।
- डा. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed