फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Premier League: UKD protests against singer Masoom Sharma; burns effigies of the government and CA

उत्तराखंड प्रीमियर लीग: यूकेडी ने किया सिंगर मासूम शर्मा का विरोध, सरकार और सीएयू का पुतला जलाया

Thu, 01 Oct 2026 08:58 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 01 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

यूकेडी का कहना है कि डीएवी पीजी कॉलेज में मासूम शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित अभद्र व आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड के बड़े सार्वजनिक मंच पर बुलाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Uttarakhand Premier League: UKD protests against singer Masoom Sharma; burns effigies of the government and CA
यूकेडी का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के ग्रैंड फिनाले से पहले स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का पुतला दहन कर खूब नारेबाजी की। साथ ही इस तरह के बड़े आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने की मांग की।

विज्ञापन


उक्रांद महानगर अध्यक्ष प्रबीन चंद रमोला ने कहा कि कुछ समय पहले डीएवी पीजी कॉलेज में मासूम शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित अभद्र व आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड के बड़े सार्वजनिक मंच पर बुलाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि उक्रांद का विरोध किसी बाहरी कलाकार को लेकर नहीं है।
विज्ञापन


UK Big News: दो इंजीनियरों की मौत, भालू के हमले में गई महिला की जान, स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल यह है कि जब उत्तराखंड में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली लोक कलाकार और गायक हैं तो उन्हें बड़े मंच क्यों नहीं दिए जाते। केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना सरकार और आयोजकों की जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमिला रावत, राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, सौम्या चौधरी, गिरीश कोठारी, भोला चमोली, मनोज भट्ट, अजय सिंह, अनूप बिष्ट, लुसन टोडरिया, राजेंद्र रावत, प्रताप कुंवर, बिहारी लाल जगूड़ी, रीता देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed