Uttarakhand Premier League : नैनीताल को हराकर उधम सिंह नगर इंडियन बनी चैंपियन, मनाया जश्न
खिताबी मुकाबले से पहले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और पांडवाज ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भर दिया। पहले नेगी दा ने अपने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड प्रीमियम लीग (यूपीएल) के आखिरी दिन पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला नैनीताल एसजी पाइपर्स और ऊधमसिंह नगर इंडियंस के बीच खेला गया। यूपीएल के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला जीतने पर ऊधमसिंह नगर के सिर ताज सजा। यूएस नगर ने नैनीताल को 40 रनों से हराया।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में नैनीताल की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूएस नगर के सलामी बल्लेबाजी युवराज चौधरी ने शुरुआत से तेज खेल दिखाते हुए नैनीताल के गेंदबाजों की धड़कने बढ़ा कर रखी। युवराज ने 49 गेंदों में पांच चौके और 11 छक्कों के बदौलत 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन दूसरी छोर से गिरते विकेट यूएस नगर की टीम में दबाव बढ़ा रहे थे। हालांकि शुरुआत अच्छी होने से टीम तनाव से बाहर रही। आरव महाजन का शून्य पर विकेट गिरने के बाद तीसरे विकेट के लिए मैदान में आए कप्तान कुणाल चंदेल पांच रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
इसके बाद आर्यन शर्मा और अभिनव शर्मा भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। शशांक पंत मैदान में जमे ही थे कि ए सुधा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद युवराज का साथ देने विकेटकीपर अखिल रावत मैदान में आए और उन्होंने 25 गेंदों में दो चौके और सात छक्कों के दम पर 61 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही यूएस नगर ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर बनाया। नैनीताल के लिए नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। जबकि राजन, निखिल, मयंक और अश्विन एक-एक विकेट लेने में कामयाब हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल की टीम के लिए अवनिश सुधा और प्रियांशु खंडूरी ने ओपनिंग बल्लेबाजी की। अवनिश 22 गेंदों में 33 और प्रियांशु 12 गेंदों में 26 रैन बना आउट हो गए। इसके बाद तो विकेट की ऐसी झड़ी लगी कि मध्यमक्रम के बल्लेबाज कार्तिक भट्ट 11, भानू प्रताप दो और कप्तान राजन कुमार चार रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तो टीम ऐसी लड़खड़ाई कि मैच हाथ से निकलने लगा। हर्ष राणा ने अपनी बल्लेबाजी से मैच बचाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हर्ष 16 गेंदों में 35 रन बना चुके थे लेकिन वाई चौधरी की गेंद पर कैच थमा बैठे। इसके बाद तो निचले क्रम के बल्लेबाज भी सस्ते में चलते बने। इसके चले पूरी टीम 17.1 ओवर में 163 रनों में सिमट गई और 40 रनों से मुक़ाबला हार गई। यूएसनगर के लिए प्रशांत चौहान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। जबकि ए तिवारी और युवराज चौधरी दो-दो विकेट लेने में कामयाब हुए। अंत में विजेता टीम को यूपीएल की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Uttarakhand Weather: सुबह-शाम गिरने लगा तापमान, दिन में धूप कर रही परेशान, 24 के बाद बारिश का अलर्ट
नेगी दा और पांडवाज के गीतों ने दर्शकों में भरा जोश
खिताबी मुकाबले से पहले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और पांडवाज ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भर दिया। पहले नेगी दा ने अपने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तो वहीं इसके बाद पांडवाज ग्रुप ने अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को नाचने में मजबूर कर दिया। आलम यह रहा कि स्टेडियम के हर कोने से बस एक ही आवाज आ रही थी वंस मोर...।