विकासनगर। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने डाकपत्थर में धरना प्रदर्शन किया। संदीप तोमर की अध्यक्षता में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन लागू करने, अवर अभियंताओं का ग्रेड वेतन 4800, विभिन्न भत्तों के पुर्नरक्षण की मांग की। कहा कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ऊर्जा के तीनों निगमों के कर्मचारी आंदोलित हैं, लेकिन सरकार और प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि मांगों के समर्थन में कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन चलाए हुए हैं। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में जेसी पंत, शरद रघुवंशी, भपेंद्र फर्तयाल, हरीश तिवारी, मदन मोहन जगूड़ी, धाम सिंह नेगी, नरेश मैखुरी, सुल्तान सिंह चौहान, सोनम, अनुप चौहान, संदीप जखमोला आदि थे। संचालन नितिन तिवारी ने किया।