फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand post office server down since 15 days

नोटबंदी के दौर में डाकघरों के सर्वर ने किया परेशान, करोड़ों के चेक ‘डंप’

Thu, 24 Nov 2016 11:41 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Nov 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand post office server down since 15 days
डाकघर - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी से परेशान ग्राहकों के लिए डाक विभाग का सर्वर मुसीबत का सबब बन गया है। 15 दिन से सर्वर ठप होने से उत्तर भारत के ग्राहकों के करोड़ों के चेक अटक गए हैं। इसके चलते उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के ग्राहक काफी परेशान हैं।

विज्ञापन


नोट बंदी का फैसला आने के बाद से लोग भुगतान के लिए अपने बैंक और डाकघर तक पहुंच रहे हैं। बैंकों से तो चेक क्लियरेंस में समस्या नहीं है लेकिन डाकघर का उत्तरी ग्रिड का सर्वर 15 दिनों से ठप होने से यहां लगने वाले चेकों की क्लियरेंस ही नहीं हो पा रही है। उत्तर भारत के ग्राहक परेशान हैं। डाकघरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों का कहना है कि एक ओर सरकार कैश के बजाए चेक या अन्य ई-माध्यमों से भुगतान पर जोर दे रही है, वहीं  दूसरी ओर चेक क्लियरेंस नहीं होने से सबकुछ ठप पड़ा है। डाकघरों के पास बैंकों के मुकाबले पैसा भी कम आ रहा है, इसलिए वह पर्याप्त पैसा ग्राहकों को कैश में भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। वरिष्ठ डाक अधिकारी जेपी सेमवाल ने बताया कि सर्वर की खराबी की वजह से चेक क्लियरेंस नहीं हो पा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed